अपराध: चाकू से गोद कर उतारा पति को मौत के घाट

आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता

पिथौरागढ़,12 नवंबर।

अक्टूबर माह में एक व्यक्ति की मौत के मामले में डीडीहाट पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को कोतवाली डीडीहाट पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति, कुन्दन सिंह धामी पुत्र दीवान सिंह धामी, निवासी- छनपट्टा डीडीहाट की दीवार से गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक कुन्दन सिंह के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया।  11 नवंबर को मृतक के भाई धन सिंह धामी द्वारा कोतवाली डीडीहाट में तहरीर दी थी कि मृतक कुन्दन सिंह का अपनी पत्नी के साथ अकसर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था तथा उसे संदेह है कि शायद उसके भाई कुन्दन सिंह की हत्या उसकी पत्नी नीमा देवी के द्वारा ही की गई है।

तहरीर के आधार पर थाना डीडीहाट में केस दर्ज किया गया। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमाँशु पंत द्वारा गवाहों से पूछताछ की गई।  मृतक की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि आपसी लड़ाई झगड़े में ही उसके द्वारा अपने पति पर चाकू से वार कर दिया। जिससे गले में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी नीमा देवी ने डर के मारे अपने पति को घर के पास की दीवार से नीचे फैंक दिया था। आरोपी नीमा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और खून साफ किये हुए कपड़े, बोरा आदि भी बरामद किया गया। जिसके आधार पर नीमा देवी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

  1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमाँशु पंत
  2. कानि0 चन्दन सिंह
  3. महिला कानि0 मनीषा सामन्त
  4. कानि0 प्रदीप गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *