भारी भरकम जीएसटी के खिलाफ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आया उबाल

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से की जा रही

उत्पीडनात्मक के कार्यवाही के खिलाफ व खाने पीने के वस्तुओं में जीएसटी लगाने के विरोध में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया।

यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही लगातार ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया जी राहुल जी को परेशान किया जा रहा है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार व काग्रेस नेता सन्दीप भैसोड़ा ने कहा मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का केन्द्र सरकार फैसला किया बेहद शर्मनाक है।

युवा नेत्री दीपा खत्री ने कहाँ नेशनल हेराल्ड पूछताछ मामले में गांधी परिवार तो छोड ही दिजिए उसके शेयर होल्डर तक भी एक रूपया नहीं निकाल सकते . केन्द्र सरकार और ईडी पहले कम्पनी के पेपर वर्क का अच्छे से पठन पाठन होमवर्क करे।

पुतला दहन में सुजल सचिन शानू अल्वी निखिल कुमार शाहनवाज मालिक सहिल राज रवि आर्या सचिन राठौर सहिमा सिद्दिकी मयंक गोस्वामी सिद्धांत जोशी नन्दनी खत्री अमित गुप्ता मो.अनस हितेश जोशी सौरभ कुमार विक्की जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *